फेमस इंफ्लुएंसर Anunay Sood का 32 की उम्र में निधन, परिवार ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी – Nepal Updates | Stock Exchange

अनुनय सूद का दुखद निधन: ट्रैवल इंफ्लुएंसर ने 32 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अनुनय सूद डेथ की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं। उनके परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस दुखद समाचार की जानकारी दी। इतनी कम उम्र में अनुनय के दुनिया छोड़ जाने से हर कोई स्तब्ध है। उनकी आखिरी पोस्ट लास वेगास की थी, जिससे पता चलता है कि वो निधन से पहले लास वेगास में थे।

ट्रैवल की दुनिया के स्टार थे अनुनय सूद

अनुनय सूद के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स थे और उन्हें ट्रैवल की दुनिया का सुपरस्टार माना जाता था। वे अक्सर अपने वीडियोज में यूजर्स को ट्रिप की टिप्स भी देते नजर आते थे। अनुनय के निधन की खबर को परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर भी अनुनय सूद के निधन की खबर तेजी से वायरल हो गई है। उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इंफ्लुएंसर अनुनय अपनी अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे।

परिवार ने पोस्ट शेयर की

अनुनय के परिवार ने पोस्ट में लिखा, ‘हमें अपने अनुनय सूद के निधन की खबर अत्यंत दुख के साथ शेयर करनी पड़ रही है। इस मुश्किल समय में हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप सहानुभूति दिखाएं और हमारी निजता का सम्मान करें। कृपया घर के बाहर भीड़ न लगाएं। अनुनय सूद के परिवार और करीबी लोगों को अपनी दुआओं और शुभकामनाओं में याद रखें। ईश्वर अनुनय सूद की आत्मा को शांति दे।’

कौन थे अनुनय सूद?

बता दें, इंस्टाग्राम के साथ-साथ अनुनय सूद यूट्यूब की दुनिया के भी स्टार थे। यूट्यूब पर उनके 3.8 लाख सब्सक्राइबर थे। अनुनय अपनी ट्रिप्स के व्लॉग्स और रील्स अपने फैंस के साथ शेयर करते थे। साल 2022, 2023 और 2024 में अनुनय सूद फोर्ब्स इंडिया की 100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट में भी शामिल हुए थे। वहीं फोर्ब्स के बायो में अनुनय को दुबई का फोटोग्राफर भी बताया गया है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोग्राफी स्किल्स को भी खूब लाइमलाइट मिली। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुनय की कमी हमेशा खलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top