दिल्ली-NCR में मौसम का हाल: IMD का बड़ा अपडेट, बारिश की संभावना
दिल्ली-NCR में इस हफ्ते अचानक मौसम बदल गया है। सोमवार को हुई बारिश ने कई इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा कर दी थी। बारिश पड़ने के बाद लोगों को ठंडक का भी एहसास हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए बड़ा अपडेट दिया है। क्या इस हफ्ते और बारिश हो सकती है? IMD ने जो अपडेट दिया है उसके मुताबिक दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट की भी संभावना जताई है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। दिल्ली-NCR के निवासियों को मौसम में बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
बता दें कि मानसून बिते हुए 15 दिन से अधिक हो चुके हैं लेकिन अब तक कई राज्यों में बारिश पड़ रही है। 7 अक्टूबर को भी जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़ और कई इलाकों में बारिश हुई थी। सोमवार को तेज बारिश हुई थी और पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए हुए थे। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, अनुमान है कि NCR के कुछ जिलों में वीकेंड पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, हवा की गति में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। दिल्ली का मौसम, उत्तराखंड का मौसम, और हिमाचल प्रदेश का मौसम पर हमारी खास नजर है। आज का मौसम और कल का मौसम जानने के लिए नियमित रूप से अपडेट प्राप्त करें। मौसम अलर्ट जारी किए गए हैं, कृपया सावधानी बरतें।
