आज का पंचांग: आज विनायक चतुर्थी पर मंडराया भद्रा का साया, 2 घंटे 7 मिनट तक रहेगा शुभ मुहूर्त, पढ़ें 24 नवंबर का पंचांग – Nepal Updates | Stock Exchange

आज का पंचांग, 24 नवंबर 2025: विनायक चतुर्थी, शुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति

हर महीने विनायक चतुर्थी का व्रत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस समय मार्गशीर्ष का महीना चल रहा है, जिस दौरान आज 24 नवंबर 2025 को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा और व्रत रखते हैं, उन्हें जीवन की तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलती है, साथ ही सफल होने के लिए मार्ग प्रशस्त होता है। आइए अब जानते हैं 24 नवंबर 2025, देवों के देव महादेव को समर्पित सोमवार के पंचांग के बारे में।

तिथि

आज देर रात 9 बजकर 22 मिनट तक मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा।

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो आज देर रात 9 बजकर 53 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा।

योग

इस समय शूल योग चल रहा है, जो दोपहर 12:36 मिनट तक रहेगा। शूल योग के बाद गण्ड योग का आरंभ होगा, जो कल सुबह प्रात: काल तक रहेगा।

करण

इस वक्त वणिज करण चल रहा है, जो सुबह 08:26 मिनट तक रहेगा। वणिज करण के बाद विष्टि करण का आरंभ होगा, जो देर रात 09:22 मिनट तक रहेगा। वहीं, दिन के अंत में बव करण रहने वाला है।

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय– प्रात: काल 06:51 पर
  • सूर्यास्त– शाम 05:25 पर
  • चन्द्रोदय– सुबह 10:19 पर
  • चन्द्रास्त– रात 08:34 पर

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

9 ग्रहों की स्थिति

  • कर्क राशि में गुरु
  • तुला राशि में शुक्र
  • कुंभ राशि में राहु
  • मीन राशि में शनि
  • सिंह राशि में केतु
  • धनु राशि में चंद्र
  • वृश्चिक और तुला राशि में बुध ग्रह (संचार)
  • वृश्चिक राशि में मंगल और सूर्य ग्रह (युति स्थिति)

विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • शुभ मुहूर्त– सुबह 11:04 से दोपहर 01:11 मिनट तक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top