आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2025: दिवाली विशेष
देशभर में आज धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। आज शाम में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करना बहुत ज्यादा शुभ रहता है। इसके अलावा देवी-देवताओं को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना, मंत्र जाप और आरती करने से विशेष लाभ होता है। ऐसा करने से भगवान की खास कृपा प्राप्त होती है। हालांकि, आज 20 अक्टूबर को करीब 1 घंटे तक राहुकाल भी रहेगा। साथ ही अशुभ वैधृति योग और विष्कुम्भ योग का भी निर्माण हो रहा है, जिस दौरान मांगलिक कार्य करने शुभ नहीं रहेंगे। आइए अब जानते हैं दिवाली के दिन के पंचांग के बारे में।
तिथि और दिशा शूल
आज दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद अगले दिन की सुबह तक अमावस्या तिथि रहने वाली है। इसके अलावा दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी। दिशा शूल के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए.
आज के नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो इस समय हस्त नक्षत्र चल रहा है, जिसका समापन रात 08:16 मिनट पर होगा। हस्त नक्षत्र के बाद चित्रा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा। नक्षत्रों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है.
संवत और चंद्रमास
आज के अशुभ योग
आज सुबह 2 बजकर 34 मिनट तक वैधृति योग रहेगा, जिसके बाद विष्कुम्भ योग चलेगा। आज दिवाली के पावन दिन देर रात तक विष्कुम्भ योग रहेगा। बता दें कि ये दोनों अशुभ योग हैं, जिनका राशियों पर सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। अशुभ योगों में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए.
सूर्योदय, चंद्रास्त, सूर्यास्त और चंद्रोदय
- सूर्योदय– सुबह 06:31
- चंद्रास्त– शाम 05:14
- सूर्यास्त– शाम 06 बजे
- चन्द्रोदय– सुबह 06:12 (21 अक्टूबर 2025)
आज के करण
आज सुबह से लेकर दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक शकुनि करण रहेगा। आज दोपहर में जैसे ही शकुनि करण का समापन होगा, वैसे ही चतुष्पद करण का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा। करण का ज्योतिष में विशेष महत्व है.
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
- कुंभ राशि में राहु ग्रह रहेगा।
- सिंह राशि में केतु ग्रह रहेगा।
- मीन राशि में शनि ग्रह रहेगा।
- कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति रहेगा।
- कन्या राशि में चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह रहेगा।
- तुला राशि में मंगल ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। ज्योतिष और पंचांग से जुडी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
