किस ब्लड ग्रुप में हार्ट अटैक ज्यादा होता है? स्टडी में पता चला Heart Attack का किस ब्लड टाइप को है ज्यादा खतरा – Nepal Updates | Stock Exchange

क्या आपका ब्लड ग्रुप भी बढ़ाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए क्या कहती हैं रिसर्च!

शरीर की सेहत बनाए रखने और बीमारियों के खतरे को कम या ज्यादा करने में ब्लड ग्रुप (Blood Group) की अहम भूमिका होती है। सामान्य तौर पर 4 मुख्य ब्लड ग्रुप होते हैं – A, B, AB और O। आपका ब्लड ग्रुप ABO जीन पर निर्भर करता है जो माता-पिता से मिलता है। ब्लड ग्रुप और हार्ट अटैक के बीच संबंध की बात की जाए तो साल 2012, साल 2017 और साल 2020 में हुई स्टडीज बताती हैं कि कुछ ऐसे ब्लड ग्रुप हैं जिनमें हार्ट अटैक का खतरा (Heart Attack Risk) ज्यादा देखा गया है। जानिए कौन से ब्लड ग्रुप में हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

किस ब्लड ग्रुप को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा है?

  • साल 2012 में हुई एक स्टडी में 20 साल का डाटा इकट्ठा किया गया था जिसमें पाया गया कि ब्लड टाइप O के मुकाबले ब्लड ग्रुप AB, ब्लड ग्रुप B और ब्लड ग्रुप A में हार्ट अटैक का रिस्क क्रमानुग्रत 23%, 11% और 5% ज्यादा देखा गया है।
  • 2017 में हुई स्टडी में पता चला O ब्लड ग्रुप के अलावा बाकी सभी ब्लड ग्रुप में हार्ट अटैक का खतरा 9% ज्यादा था।
  • जनवरी 2020 में हुई स्टडी में पता चला कि ब्लड टाइप O की तुलना में टाइप A और टाइप B में हार्ट अटैक का खतरा 8% और 10% ज्यादा देखा गया।

इन ब्लड ग्रुप में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा क्यों है?

शोधकर्ताओं ने पाया कि नॉन O ब्लड ग्रुप में यानी A, B, AB ब्लड ग्रुप में खून के थक्के बनने से जुड़े कारक जैसे वॉन विलेबैंड फैक्टर और फैक्टर VIII O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में ज्यादा होता है। ये खून के थक्के धमनियों में जमते हैं और उन्हें ब्लॉक करते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। इसके अलावा इन ब्लड ग्रुप में इंफ्लेमेशन मार्कर यानी सूजन का खतरा भी ज्यादा होता है।

ध्यान रखें ये बातें

ब्लड ग्रुप से ज्यादा आपकी लाइफस्टाइल, खानपान और रोजमर्रा की आदतें दिल की दिक्कतों (Heart Problems) की वजह बनती हैं। इसीलिए अपनी जीवनशैली और डाइट का खास ख्याल रखें। हाई कॉलेस्ट्रोल, मोटापा और ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स में शामिल हैं। इनसे बचकर रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top