खेल जगत में शोक: आर्थर जोन्स का 39 वर्ष की आयु में निधन
खेल जगत में दुख की लहर दौड़ गई है। पूर्व सुपर बाउल चैंपियन आर्थर जोन्स का 39 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी पूर्व टीम, बाल्टिमोर रेवन्स ने इस दुखद खबर को अपने प्रशंसकों और NFL जगत के साथ साझा किया। आर्थर जोन्स NFL का एक जाना-माना नाम थे और उन्होंने 2013 के सुपर बाउल में बाल्टिमोर रेवन्स को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आर्थर अपनी ऊर्जा और खेल भावना के लिए जाने जाते थे। वह मैदान के बाहर और अंदर, दोनों जगह समान रूप से लोकप्रिय थे। यह NFL न्यूज़ सभी के लिए एक झटका है।
पूर्व सायराक्यूज यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी आर्थर जोन्स ने NFL करियर की शुरुआत 2010 में की थी। उन्होंने 7 वर्षों तक NFL में खूब नाम कमाया। 2017 में उनका NFL करियर समाप्त हो गया था, लेकिन प्रशंसक उन्हें आज भी याद करते हैं। आर्थर की असामयिक मृत्यु से NFL जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। आर्थर जोन्स का निधन एक बहुत बड़ी क्षति है और अभी तक उनके निधन का कारण सामने नहीं आया है।
आर्थर जोन्स का NFL करियर
आर्थर जोन्स ने 2010 में अपने NFL करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 5वें राउंड में बाल्टिमोर रेवन्स ने चुना था। वह तीन साल तक उनके लिए खेले और उन्हें सुपर बाउल चैंपियन भी बनाया। इसके बाद उन्होंने इंडिआनापलिस कोल्ट्स के लिए 2014 से 2016 और वाशिंगटन रेडस्किन्स के लिए 2017 में NFL खेला। उन्होंने अपने करियर में कुल 173 टैकल्स किए थे और 10 Sacks दर्ज किए। उनका NFL करियर काफी शानदार रहा था। आर्थर जोन्स स्टैट्स की बात करें तो उन्होंने हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया।
बाल्टिमोर रेवन्स ने जोन्स को श्रद्धांजलि दी
बाल्टिमोर रेवन्स के जनरल मैनेजर एरिक डीकोस्टा ने जोन्स को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “आर्थर की उपस्थिति उनसे मिलने वाले सभी लोगों के लिए एक उपहार की तरह थी। उनकी मुस्कुराहट, शानदार ऊर्जा और सकारात्मकता ने हमेशा ही उनकी उपस्थिति को अन्य लोगों के मूड को बेहतर बनाने में मदद की।” बाल्टिमोर रेवन्स न्यूज़ में यह दुखद खबर सभी के लिए एक झटका है।
आर्थर जोन्स की मृत्यु अमेरिकी फुटबॉल के लिए एक बड़ा नुकसान है। उन्होंने अपने खेल और व्यक्तित्व से लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी। आर्थर जोन्स लेगेसी को हमेशा याद रखा जाएगा।
