श्रीलंका में चक्रवात दित्वा का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में इस समय भारी प्राकृतिक आपदा आई है। चक्रवात दित्वा ने श्रीलंका में बाढ़ से तबाही मचाई है। बाढ़ से वहां काफी भूस्खलन हुआ। इस हादसे में अभी तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए है। प्रशासन के मुताबिक अभी तक बाढ़ से 21 लोग लापता भी हो गए हैं।
बता दें कि चक्रवात दित्वा ने कल सुबह से पूर्वी तट पर लैंडफॉल किया था। इसके बाद से चक्रवात लगातार श्रीलंका में तबाही मचा रहा है। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। टूरिस्ट मंत्रालय ने फिलहाल टूरिस्टों से श्रीलंका न आने की अपील की है। यह एक गंभीर आपदा प्रबंधन का मामला है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से राहत सामग्री और आर्थिक मदद की अपील की गई है ताकि पीड़ितों को सहायता पहुंचाई जा सके। श्रीलंकाई सरकार इस संकट से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।
खबर अपडेट की जा रही है…
