क्या जॉन सीना का अंतिम मैच गुंथर के साथ होगा? WWE स्टार ने किया बड़ा दावा!
WWE यूनिवर्स में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है – जॉन सीना का अंतिम विरोधी कौन होगा? 13 दिसंबर, 2025 को WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं और इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी को चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच एक रोमांचक टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। पहले राउंड के कुछ मुकाबले हो भी चुके हैं और गुंथर भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने इवांस को हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। अब “द रिंग जनरल” ने बातों ही बातों में यह लीक कर दिया है कि वे ही सीना को रिटायर करने वाले हैं!
WWE स्टार गुंथर ने एक बड़ा दावा किया है, जिसने सभी रेसलिंग फैंस को हैरान कर दिया है। जॉन सीना के “लास्ट टाइम इज नाउ” टूर्नामेंट में रुसेव, डेमियन प्रीस्ट, शिंस्के नाकामुरा, शेमस, द मिज़, जे उसो, एलए नाइट, जैक रायडर, जे’वॉन इवांस, गुंथर, सोलो सिकोआ, डॉल्फ जिगलर, ब्रॉन्सन रीड, कार्मेलो हेज, पेंटा और फिन बैलर जैसे दिग्गज रेसलर्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से कुछ स्टार्स पहले ही राउंड में बाहर हो चुके हैं। जैक रायडर और डॉल्फ जिगलर ने मिस्ट्री अपोनेंट के रूप में एंट्री की, जिससे रेसलिंग वर्ल्ड में उत्सुकता और बढ़ गई है। हर तरफ यही चर्चा है कि सीना का अंतिम विरोधी कौन होगा? हालांकि, गुंथर को इस मुकाबले के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
हाल ही में गुंथर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास से लबरेज होकर टूर्नामेंट जीतने की बात कही। “द रिंग जनरल” ने कहा, “बहुत ही शानदार वापसी। पहला राउंड पूरा हो गया। अगले हफ्ते का टर्न है। द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट। मुझे लगता है कि यह कोई राज नहीं है कि आखिरी बार मैं हूं। रिंग जनरल।”
WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना अपने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को दांव पर लगाएंगे। Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है। सभी की निगाहें मेंस और विमेंस वॉरगेम्स पर टिकी रहेंगी। इसके अलावा, जॉन सीना भी आखिरी बार इस प्रीमियम लाइव इवेंट में एक्शन में दिखाई देंगे। सीना अपने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पिछले हफ्ते बॉस्टन में हुए Raw के एपिसोड में सीना ने डॉमिनिक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। क्या जॉन सीना का अंतिम मैच गुंथर के साथ होगा? यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन रेसलिंग फैंस इस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं। WWE न्यूज़ और रेसलिंग अपडेट्स के लिए बने रहें!
