पंजाब में बाढ़ राहत अभियान: मुख्यमंत्री भगवंत मान का तत्परता से काम
पंजाब में आई बाढ़ एक बड़ी आपदा थी, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस चुनौती का डटकर सामना किया। Punjab Flood Relief Operation के तहत, सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य और पुनर्निर्माण का एक व्यापक अभियान शुरू किया है।
Punjab Flood Relief कार्यों की जिम्मेदारी निभाते हुए, भगवंत मान खुद इस पूरे ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। वो लगातार अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
बाढ़ का पानी उतरने के बाद, सरकार ने सफाई अभियान और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया है। 14 सितंबर से 23 सितंबर तक पूरे राज्य में सफाई और बहाली का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो 2300 से ज्यादा गांवों और शहरी वार्डों में एक साथ शुरू हुआ है। इसका मुख्य लक्ष्य हर गली, हर मोहल्ले, हर वार्ड को साफ-सुथरा और पहले से बेहतर बनाना है।
इस महाअभियान में नगर निगमों, नगर परिषदों और पंचायतों को बाढ़ से जमा हुई गाद, सिल्ट और गंदगी को हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। कई जिलों में 1000 से ज्यादा सफाई कर्मचारी, 200 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां, 150 JCB मशीनें और सैकड़ों की संख्या में हेल्थ वर्कर्स लगातार काम कर रहे हैं। सरकार ने सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, जिनकी सीधी निगरानी में काम हो रहा है। हर ज़ोन का ज़िम्मा एक अधिकारी को सौंपा गया है, जिन्हें रोजाना ग्राउंड पर रहकर काम पूरा करने के सख्त निर्देश हैं। नगर निगमों में कमिश्नर और जिलों में एडीसी को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बराबर ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवा छिड़काव, साफ पानी की आपूर्ति और प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। 5 सितंबर को जारी एडवाइजरी के तहत सभी ULBs को साफ-सफाई और रोग रोकथाम के उपाय तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी तेजी से सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। घरों, दुकानों, सड़कों, बिजली के खंभों, जल योजनाओं जैसी सभी सार्वजनिक व निजी संपत्तियों का आकलन इंजीनियरिंग टीमों द्वारा किया जा रहा है, ताकि सरकार हर प्रभावित व्यक्ति को जल्द से जल्द मुआवज़ा दे सके।
Punjab की आम आदमी पार्टी सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे, इसलिए हर जगह ‘काम से पहले और बाद’ की तस्वीरें खींची जा रही हैं। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी काम अधूरा न रहे और हर जरूरतमंद तक सरकारी मदद पहुंचे। Punjab Flood Relief प्रयासों में Transparency और Accountability को सबसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद इस पूरे अभियान को एक जनसेवा के रूप में देखा है, न कि एक प्रचार के रूप में। उनका मानना है कि बाढ़ जैसी आपदा को भी अगर ज़िम्मेदारी से संभाला जाए, तो वो लोगों के हौसले को गिराने की जगह उसे और मज़बूत बना सकती है। भगवंत मान की दूरदर्शिता और तत्परता ने इस संकट में एक नया जोश भर दिया है।
बाढ़ आई, नुकसान हुआ, लेकिन सरकार कहीं नहीं डगमगाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी टीम ने खुद को मैदान में उतार दिया। जनता अब देख रही है कि जहां कुछ दल सियासत खोजते हैं, वहीं मान सरकार समाधान खोजती है।