IND vs PAK: रऊफ-अफरीदी ने की बेशर्मी की सारी हदें पार, भारत के राष्ट्रगान के बीच की बेहूदा हरकत – Nepal Updates | Stock Exchange

पाकिस्तान के खिलाड़ी ने किया राष्ट्रगान का अनादर: एशिया कप 2025 में भारतपाकिस्तान के फाइनल में विवाद

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल चल रहा है। इस महामुकाबले से पहले दोनों देशों के नेशनल एंथम हुए, जहाँ सभी सम्मान में खड़े हुए थे। इसी बीच पाकिस्तान के हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने भारत के नेशनल एंथम के बीच बेहूदा हरकत की और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई जा रही है। पहले भी पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने सेलिब्रेशन और इशारों के चलते ट्रोल हुए हैं।

रऊफअफरीदी ने की बेशर्मी की सारी हदें पार

पाकिस्तान के नेशनल एंथम के बाद भारत का राष्ट्रगान बजा। दोनों देशों के खिलाड़ी सावधान खड़े थे। इसी बीच हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दीं। वो भारत के नेशनल एंथम के बीच आपस में बात करने लगे। इसी बीच शाहीन अफरीदी सावधान पोजीशन में भी खड़े नहीं थे। साफ तौर पर दोनों ने यहां भारत के राष्ट्रगान का अपमान किया है। पाकिस्तान हमेशा ही बेहूदा हरकतों के कारण ट्रोल होता आया है और अब उनके खिलाड़ी बेशर्म हो चुके हैं। इस तरह की गलती का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ICC द्वारा उनपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

सूर्या और सलमान के बीच नहीं हुआ हैंडशेक

एशिया कप फाइनल के लिए टॉस के दौरान सूर्या और सलमान अली आगा आए। इसी बीच दोनों कप्तानों से बात करने के लिए अलग प्रेजेंटर मौजूद थे। रवि शास्त्री और वकार यूनिस ने अपने-अपने देशों के प्लेयर्स से बात की। टॉस के बाद सूर्या ने पिछले दो मैचों की तरह पाक कप्तान से हाथ नहीं मिलाया।

भारत ने की शानदार वापसी

भारत के खिलाफ फाइनल में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। साहिबजादा फरहान और फखर जमान के बीच 84 रन की साझेदारी देखने को मिली। वरुण चक्रवर्ती ने साझेदारी तोड़ी और इसके बाद से पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ाते हुए नजर आई है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की है और आर्टिकल लिखे जाने तक गेंदबाज 9 विकेट झटक चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top