दिल्ली NCR AQI अपडेट: दिवाली के बाद गैस चैंबर बनी दिल्ली
दिवाली पर दिल्ली आखिरकार गैस का चैंबर बन ही गई। सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने के आदेश के बावजूद दिवाली पर खूब आतिशबाजी हुई, जिसका नतीजा दिवाली के अगले दिन नजर आ रहा है कि दिल्ली के कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर बिछी है और विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI (Air Quality Index) भी 400 से ज्यादा है। वहीं लोगों ने सांस लेने में दिक्कत और आंखें जलने की शिकायत की है।
बता दें कि दिवाली की रात दिल्ली में आग लगने की घटनाएं भी हुई। दिल्ली फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग लगने की 400 से ज्यादा घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। रात से सुबह 7 बजे तक 407 कॉल्स आए और ज्यादातर कॉल आग लगने की थी, जो पटाखे चलाने के कारण लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीमें रातभर शहर में अलर्ट रहीं, लेकिन आग लगने की कोई बड़ी घटना रिपोर्ट नहीं हुई, वहीं किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर भी नहीं है।
गंभीर श्रेणी में पहुंचा दिल्ली का AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक)
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिवाली पर दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण काफी खतरनाक हो गया है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी का हो गया है। आज सुबह ITO इलाके में AQI 259 था, जो खराब कैटेगरी का है। नरेला का AQI तो 500 से ज्यादा है और अगर इसी तरह वायु प्रदूषण बढ़ता रहा तो राजधानी दिल्ली की हवा का खतरनाक से जानलेवा बनने में समय नहीं लगेगा, जिससे स्वास्थ्य समस्या बढ़ सकती है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। दिल्ली सरकार और पर्यावरण मंत्रालय को वायु प्रदूषण कम करने के लिए ठोस उपाय करने चाहिए। स्मॉग से बुजुर्गों और बच्चों को विशेष खतरा है।
दिल्ली के किस इलाके में कितना AQI?
बता दें कि CPCB की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 347 है। वहीं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI 400 से ज्यादा है। जैसे पंजाबी बाग का AQI 375, विवेक विहार का 367, वजीरपुर का 408, बवाना का 418, द्वारका का 333, जहांगीरपुरी का 404, मुंडका का 357, नरेला का 354, आरके पुरम का 369, रोहिणी का 367, आनंद विहार का 352, बुराड़ी क्रॉसिंग का 393 दर्ज हुआ है, जिस पर सरकार और प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। दिल्ली प्रदूषण एक गंभीर चिंता का विषय है, और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। स्वच्छ हवा एक मौलिक अधिकार है, और सभी को इसके लिए प्रयास करना चाहिए।
कैसा है दिल्ली का मौसम?
दिल्ली के मौसम की बात करें तो हवा का नाम नहीं है। दक्षिण पूर्व दिशा से मात्र 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो झोंका तक नहीं हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक धुंध का असर दिखने का अनुमान लगाया है। सुबह-शाम धुंध छाने से ठंड महसूस होगी तापमान में गिरावट आएगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। दिल्ली का मौसम सर्दियों की ओर बढ़ रहा है, और वायु प्रदूषण की समस्या और गंभीर हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और प्रदूषण से बचने की सलाह दी है।
