राहु-केतु नक्षत्र परिवर्तन: 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, अटके काम होंगे पूरे! – Nepal Updates | Stock Exchange

Grah Gochar Rashifal: नवंबर 2025 में राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन – किन राशियों के लिए होगा महालाभ?

Grah Gochar Rashifal: नवंबर 2025 में राहु और केतु जैसे रहस्यमयी छाया ग्रह अपने नक्षत्र बदलने जा रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा। राहु 23 नवंबर को सुबह 9:29 बजे पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। वहीं, उसी दिन और समय पर केतु भी पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय चरण से निकलकर द्वितीय चरण में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों को अचानक घटने वाली घटनाओं, मानसिक उलझनों, और रहस्यमयी अनुभवों का कारण माना जाता है, लेकिन ये हमेशा नकारात्मक नहीं होते। सही दशा में ये जबरदस्त लाभ भी देते हैं।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इन दोनों ग्रहण का इस बार का नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से 3 राशियों के लिए महालाभकारी साबित हो सकता है। इन जातकों को जीवन में नए अवसर, आकस्मिक धन लाभ और फिर करियर में तेज प्रगति के संकेत मिल हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए राहु-केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ सिद्ध होगा। राहु के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश से आपकी सोच और रणनीति में नयापन आएगा। आप नए प्रोजेक्ट्स और अवसरों की ओर आकर्षित होंगे। करियर में बड़े फैसले लेने का समय है, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। केतु के प्रभाव से पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। जीवन में स्थिरता आएगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। ध्यान और साधना से मन की शांति बनी रहेगी। ज्योतिष के अनुसार यह समय आपके लिए उत्तम है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का यह गोचर भाग्य और अवसरों का द्वार खोलेगा। राहु आपकी शिक्षा, यात्रा और नए ज्ञान के क्षेत्र को प्रोत्साहित करेगा, जिससे आपको व्यवसाय और नौकरी में नए रास्ते मिलेंगे। केतु के प्रभाव से आपके अंदर आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक संतुलन आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी और नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में मददगार साबित होंगे। यह ग्रह गोचर आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। व्यापार में तरक्की के योग हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन आपके करियर और वित्तीय स्थिति को मजबूती देगा। राहु आपके कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर लेकर आएगा, जिनसे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। केतु की चाल से पारिवारिक माहौल में सौहार्द्य बढ़ेगा। मन की शांति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं, खासकर पुराने निवेश से। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मेहनत का उचित फल मिलेगा। ध्यान और योग से मनोबल ऊंचा रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top