120 बहादुर और मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन की कमाई
फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। दर्शक इन दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद, ‘120 बहादुर’ जहां एक इमोशनल कहानी लेकर आई है, वहीं ‘मस्ती 4’ दर्शकों को खूब हंसा रही है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की है।
120 बहादुर का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ ने पहले दिन धीमी शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.58% रही। शोज की बात करें तो सुबह के शोज में 4.52%, दोपहर के शोज में 6.58%, शाम के शोज में 8.53% और रात के शोज में 14.70% ऑक्यूपेंसी रही। फिल्म की कहानी इंडो-चाइना वॉर पर आधारित है, और सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म समीक्षा अच्छी होने का असर आने वाले दिनों में कलेक्शन पर दिख सकता है।
मस्ती 4 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ ने पहले दिन ‘120 बहादुर’ से ज्यादा कमाई की। ओपनिंग डे पर ‘मस्ती 4’ ने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.98% रही। सुबह के शोज में 5.55%, दोपहर के शोज में 9.06%, शाम के शोज में 9.91% और रात के शोज में 15.40% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मूवी की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। दर्शक इस कॉमेडी फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं।
मूवीज की कास्ट
दोनों फिल्मों की कास्ट की बात करें तो ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर के साथ-साथ राशि खन्ना, अंकित सिवाच, विवान भटेना और अजिंक्य देव मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, ‘मस्ती 4’ में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी के साथ-साथ एल्नाज नोरौजी, रूही सिंह, अरशद वारसी, नरगिस फाखरी, नतालिया जानोसजेक, शाद रंधावा, तुषार कपूर और जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। स्टार कास्ट के बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। बॉलीवुड न्यूज़ के लिए बने रहें। लेटेस्ट मूवी अपडेट के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
