Raw में मिलेंगे बड़े-बड़े सरप्राइज! 3 चीजें जो WWE के अगले शो में फैंस के होश उड़ा सकती हैं

WWE Raw में हो सकते हैं ये 3 बड़े उलटफेर, फैंस हो जाएंगे हैरान!

WWE क्राउन ज्वेल 2025 के बाद अब सबकी निगाहें WWE Raw के एपिसोड पर टिकी हैं। रेड ब्रांड का यह शो पर्थ, ऑस्ट्रेलिया के RAC एरीना में आयोजित होगा। WWE ने Raw के लिए दो बड़े मैचों का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया में यह शो हो रहा है, इसलिए WWE इसे हर तरह से खास बनाना चाहेगा। आमतौर पर, जब चौंकाने वाली चीजें होती हैं, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है। Raw में भी ट्रिपल एच कुछ बड़े सरप्राइज देना चाहेंगे। आइए उन 3 चीजों के बारे में बात करते हैं, जो Raw में फैंस के होश उड़ा सकती हैं।

1. रोमन रेंस को मिल सकता है जे उसो से धोखा

जे उसो ने क्राउन ज्वेल 2025 में गलती से रोमन रेंस पर स्पीयर लगा दिया था। इसी का फायदा उठाकर ब्रॉन्सन रीड ने रोमन पर बड़ी जीत दर्ज की थी। अपनी हार के बाद रोमन, जे पर गुस्सा हुए थे। अब रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस अपनी हार का ठीकरा जे उसो पर फोड़ सकते हैं। जे उसो पिछले कुछ समय से काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और पिछले हफ्ते उन्होंने अपने दोस्त सीएम पंक पर भी अटैक कर दिया था। अब Raw के एपिसोड में अगर रोमन, जे पर सवाल खड़े करते हैं, तो पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन अपने कजिन पर हमला करके उन्हें धोखा दे सकते हैं। यह WWE इतिहास में एक बड़ा धोखा साबित हो सकता है।

2. डॉमिनिक मिस्टीरियो की चैंपियनशिप हार

WWE Raw के अगले एपिसोड में डॉमिनिक मिस्टीरियो और पेंटा के बीच मैच होने वाला है। दोनों इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए आमने-सामने आएंगे। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने WrestleMania 41 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था और इसके बाद से कोई उन्हें हरा नहीं पाया है। डॉमिनिक मिस्टीरियो को चैंपियन बने हुए काफी समय हो गया है और पेंटा पहले उन्हें हराने में असफल रहे हैं। लग रहा है कि डॉमिनिक मिस्टीरियो Raw में टाइटल रिटेन कर सकते हैं। अगर पेंटा किसी तरह से डर्टी डॉम को हराने में सफल होते हैं, तो फैंस के लिए यह चौंकाने वाली बात होगी। यह चैंपियनशिप मुकाबला देखने लायक होगा।

3. सीएम पंक का सैथ रॉलिंस पर हमला हो सकता है

पिछले हफ्ते सीएम पंक, जे उसो और एलए नाइट के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने को लेकर बहस हुई थी। सीएम पंक को SummerSlam 2025 में वर्ल्ड टाइटल गंवाने के बाद मौका नहीं मिला है और पिछले हफ्ते Raw में उन्होंने एलए नाइट के साथ मिलकर टैग टीम मैच जीता था। सैथ रॉलिंस की कोडी रोड्स के साथ स्टोरी का क्राउन ज्वेल द्वारा अंत हो गया है। अब सीएम पंक वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के इरादे से Raw में आकर सैथ रॉलिंस पर हमला कर सकते हैं। फैंस इस मैच को WrestleMania 42 में देखने की उम्मीद लगा रहे हैं। अभी ही अगर उनकी स्टोरी शुरू हो जाती है, तो यह हैरान करने वाली बात होगी। इस संभावित हमला से सैथ रॉलिंस को बड़ी चोट लग सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top